प्रधान संघ ने नवागत डीएम का किया स्वागत,कहा….

गाजीपुर। प्रधान संघ गाजीपुर के जिलाअध्यक्ष मदन सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मुलाकात किया। इस दौरान डीएम को बुके देकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारा वार्ता के दौरान डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान सही ढंग से कार्य करें, अधिकारी प्रधानों का सहयोग करेंगे। यदि किसी भी ग्राम पंचायत में घोटाले की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानों के खिलाफ हमेशा गलत तरीके से कार्रवाई करते हुए उनका उत्पीड़न किया जाता रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रधानों से कमीशन की मांग की जाती है, ऐसे में निर्माण कराने में कठिनाई हो रही है।

उन्होंने बतया कि सदर ब्लाक के कैथवलिया ग्राम पंचायत में योगी सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजनाओं में सुमार समुदायिक शौचालय का निर्माण प्रधान इश्तियाक हुसैन द्वारा कराया गया था। लेकिन सरकार के अंधभक्त पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा सामुदायिक शौचालय को गिरवा दिया गया, जबकि प्रधान ने लाखों रुपए की लागत से निर्माण कराया था। डीएम ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरा मामला ग्राम पंचायत भदौरा में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन लापरवाह लेखपाल की मनमानी की वजह से पंचायत भवन का निर्माण रोक दिया गया है। प्रधान संघ ने मांग उठाया कि जिस जमीन पर पंचायत भवन, समुदायिक शौचालय बना है, उस पर नाम दर्ज किया जाए, जिस पर डीएम ने सहमति जताई। प्रधान संघ ने जिलाधिकारी को भरोसा दिलाया कि जनपद में बेहतर काम करने के लिए सभी प्रधान सहयोग करेंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रदीप यादव, मैनेजर यादव, अवधेश, संजय यादव, राजेश यादव, मोहन यादव, जवाहिर बिंद, रमेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष सैदपुर रजई यादव, ब्लाक अध्यक्ष जमानिया रामानंद यादव, सोनू कुशवाहा, छांगुर, ब्लाक अध्यक्ष मुहम्मदाबाद बृजलाल यादव, रामविलास अमलदारी, विनोद यादव, श्यामबिहारी, राकेश यादव, सुभाष यादव सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। प्रधान संघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव ने जनपद के समस्त प्रधानों से अपील किया है जिस भी ग्राम प्रधान की कोई समस्या हो, अपने पैड पर लिखित संगठन को अवगत कराए, उसका समाधान कराया जाएगा।

सपना सिंह ने किया लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत-सपना सिंह


गाजीपुर।”आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” के आज शुक्रवार को चौथे वर्षगांठ अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष मे सीएमओ डा हरगोविंद सिंह की अध्यक्षता मे लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपना सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा शुरू की गयी। जिससे आज समाज का गरीब से गरीब परिवार बड़े से बड़े चिकित्सालय मे चिकित्सा का लाभ प्राप्त कर रहा है। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान के सबसे गरीब और आर्थिक क्षरुप से कमजोर व्यक्ति के उत्थान कल्याण हेतु इस कल्याणकारी योजना को दिया है ताकी इनका इलाज भी अच्छे चिकित्सालयों मे हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा हरगोविंद सिंह ने अतिथियों तथा लाभार्थियों सहित उपस्थित लोगों का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अतिथियों को पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर आदित्य गुप्ता, अनिता गुप्ता,धरमानी देवी, कुलदीप वर्मा संध्या वर्मा, संजय कुमार, विकास गुप्ता आदि लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया।आयुष्मान कार्ड पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और विश्वास का भाव प्रकट हुआ। कार्यक्रम का संचालन डा एस डी वर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, मनोज सिंह,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,वेंकटेश सिंह, जगदीश सिंह, लालबहादुर पांडेय, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनोज सिंह,डा नीरज,डा एन के चौधरी,डा एस डी वर्मा, डा एन के चौधरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

मुनि आगमन अहिल्या उद्वार और ताड़का वध का किया गया लीला मंचन

गाजीपुर। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में लीला के दूसरे दिन वन्देवाणी विनायको आदर्श रामलीला मण्डल द्वारा पूरी भव्यता के साथ हरिशंकरी श्रीराम चबुतरा पर 22 सितम्बर गुरूवार को शाम 8 बजे लीला के दौरान मुनि आगमन अहिल्या उद्वार तथा ताड़का वध लीला का मंचन किया गया।
बताया गया कि गुरू वशिष्ठ के आश्रम से शिक्षा ग्रहण करने के बाद श्रीराम अपने भाईयों के साथ वापस अयोध्या आते हैं। दूसरे दिन महाराज दशरथ कुल गुरू वशिष्ठ के सानिध्य में श्रीराम को अयोध्या का राजपाट देने की सलाह मंत्री सुमंत्र तथा पुरवासियों से विचार विमर्श कर रहे थे कि इसी बीच ब्रह्मर्षि विश्वामित्र राजदरबार के गेट पर आ जाते हैं, उनके आने की सूचना द्वारपालों द्वारा महाराज दशरथ को दिया गया। सूचना पाकर विश्वामित्र के स्वागतार्थ महाराज दशरथ तथा महर्षि वशिष्ठ राजदरबार के गेट पर आकर ब्रह्मर्षि विश्वामित्र को आदरपूर्वक राजदरबार में ले गये तथा उनका महाराज दशरथ पाद प्रक्षालन किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि के हि कारन आगमन तुम्हारा इतना सुनने के बाद विश्वामित्र ने कहा कि हे राजन असुर समूह सतावहिं मोहि मैं आयहु नृप जाचन तोहि। कहा कि हे राजन हमारे आश्रम पर यज्ञ हवन में असुरों द्वारा बाधा पहुँचाया जा रहा है। हवनकुण्ड में हड्डी, मांस का लोथा असुरों द्वारा फेका जा रहा है, जिससे कि यज्ञ हवन का कार्य पूरा न हो सके। अतः मुझे यज्ञ की रक्षा के लिए अपने दोनों बालक हो सके। अतः मुझे यज्ञ की रक्षा के लिए अपने दोनों बालक राम, लक्ष्मण को मेरे साथ भेजने का कष्ट करंे।

महाराज दशरथ ने अपने कुल गुरूमहर्षि वशिष्ठ के आदेशानुसार अपने दोनों पुत्रों को विश्वामित्र के साथ यज्ञ की रक्षा के लिए भेज देते हैं। रास्ते में राम, लक्ष्मण द्वारा शिला को देखा गया। उन्होंने शिला के बारे मंे जानकारी प्राप्त किया। विश्वामित्र ने कहा कि हे राम यह शिला गौतम ऋषि अपनी पत्नी को श्राप देकर पत्थर बना दिया हैं। अतः वर्षो से यह शिला आपके चरण रज को चाहती हैं। विश्वामित्र के इतना कहते ही राम ने पत्थर को अपने चरण से स्पर्श कर लिया। इस तरह वह पत्थर अहिल्या का रूप धारण कर लिया। लीला में दर्शाया गया कि गुरूविश्वामित्र के साथ राम, लक्ष्मण आगे चलते हैं तो घोर जंगल में उन्हे विशाल पद चिन्ह दिखा। श्रीराम ने विश्वामित्र से पूंछा कि हे मुनि यह पद चिन्ह किसका है। विश्वामित्र ने राम के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हे राम यह पद चिन्ह राक्षसी ताड़का का है। वह इसी ताड़का वन में कही विश्राम करती होगी। इतना सुनते ही श्रीराम ने अपने धनुष के टंकार किया। टंकार की ध्वनि सुनते ही राक्षसी ताड़का उठकर विश्वामित्र पर ज्योंहि झपटी तो तत्काल श्रीराम, लक्ष्मण ने अपनी बाणों से राक्षसी ताड़का का वध कर डाला। इस प्रकार लीला के माध्यम से ताड़का वध प्रसंग का मंचन किया गया। इसके बाद महर्षि विश्वामत्रि के साथ राम, लक्ष्मण उनके आश्रम में पहुँचकर यज्ञ की रक्षा करते हुए अपने धनुष बाण से सुबाहू मारिज का भी वध कर दिया। इस लीला को देखकर श्रद्धालु दर्शक जय श्रीराम घोष से लीला स्थल को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाशचन्द श्रीवास्तव “एडवोकेट”, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मीनरायन, उप मंत्री पं0 लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक बीरेश राम वर्मा (ब्रह्मचारी जी), उप प्रबंधक मयंक कुमार तिवारी उर्फ सिक्की, सरदार चरनजीत सिंह, योगेश कुमार वर्मा “एडवोकेट“, वरूण कुमार अग्रवाल, पं0 कृष्णबिहारी त्रिवेदी (पत्रकार), रामसिंह यादव, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भूमि विवाद में चली गोली, एक की मौत, एक घायल

गाजीपुर। शिवपुर (सोइया) गांव में जमीन विवाद को लेकर चली गोली में एक की मौत एक घायल। सोइया गांव में मन्नु यादव, गुड्डू यादव तथा जयराम यादव सहित अन्य लोगों के बीच आबादी की जमीन को कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। विवाद में चल रहे जमीन का दीवानी में मुकदमा 2014 से चल रहा है। एक दिन पहले इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों की थाने में हुई पंचायत हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को अपने अपने कब्जे में पिलर लगाए जाने को कहा। एक पक्ष मन्नु यादव ने अपने कब्जे को लेकर पुलिस की उपस्थिति में पिलर लगाया था। जिसके बाद पुलिस सभी से यह कहकर लौटी की कोई आपस में विवाद नहीं करेगा। लेकिन रात में ही तीनों सगे भाइ जिसमें रिटायर्ड फौजी जनार्दन यादव, यूपी पुलिस के सिपाही सुभाष यादव और जयराम यादव ने रात में ही लगे पिलर को उखाड़ दिया। सुबह जब मन्नू यादव के लोगों ने पिलर उखड़ा देखा तो उन्होंने इस बात को फिर थाने पर ले जाने की बात कही। मन्नू यादव सुबह टहलकर वापस लौट रहे थे । तभी जनार्दन आ गए। आरोप है कि उनके घर की महिलाओं ने मन्नू यादव पर पत्थर व लाठी-डंडे से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया है । इतने में ही जब उन्होंने बचाने की आवाज लगाई तो गुड्डू यादव तथा उनके घर की महिलाएं और कुछ युवक बचाने के लिए दौड़ पड़े। इतने में जनार्दन यादव ने अपना लाइसेंस पिस्टल लेकर गुड्डू यादव के ऊपर तीन फायर कर दिए। चली गोली में एक गुड्डू यादव के सीने में तथा दूसरा गर्दन और तीसरा गोली गुड्डू यादव के पुत्र इंद्रजीत को लगी। घायल अवस्था में ही गुड्डू यादव तथा उनके पुत्र इंद्रजीत यादव को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। उपचार के दौरान गुड्डू यादव की मौत हो गई। इस मामले को लेकर थाना पुलिस ने पूरे थाने की फोर्स लेकर गांव पहुंच गई। जिसमें सीओ भुड़कूड़ा रविंद्र कुमार वर्मा तथा एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, भुड़कुड़ा कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जनार्दन यादव की घर की महिलाओं से पिस्टल के बारे में पूछताछ की तो एक युवती ने भूसे के घर से पिस्टल को बरामद करवा दिया। बरामद मिली 32 बोर की पिस्टल को एसओ शैलेश कुमार मिश्रा ने कब्जे में ले लिया। पिस्टल में दो मैगजीन भी मिली। मन्नू यादव ने इस मामले में स्थानीय थाने पर जनार्दन यादव, सुभाष यादव, जयराम यादव तथा संजय यादव व घर की महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है।

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

बाईक की चपेट मे आने से युवक की मौत


गाजीपुर। जंगीपुर नेशनल हाइवे फोर लेन पार करते समय गुरुवार की रात्रि मे बाईक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई जहां युवक की मौत हो गई। टक्कर में बाईक सवार युवक को भी गंभीर चोट आई। बाइक सवार युवक को वाराणसी ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया गया। जहाँ बाइक सवार युवक का ईलाज चल रहा है। बता दें कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गाँव निवासी चन्द्रमा बिंद पुत्र स्वर्गीय श्रीराम बिंद 25 वर्ष अपने घर से हाइवे पर गया था। हाइवे पार करते समय गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप गाड़ी को क्रास करने के चक्कर मे बिरनो थाना क्षेत्र के इनवा गाँव निवासी आशीष सिँह का गाड़ी अनियंत्रित हो गया। जिसकी वजह से आशीष बाईक सहित सड़क पर खड़े चन्द्रमा बिंद मे जा भीड़ा। जिसकी वजह से दोनों युवक दो तरफ जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटे आई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष जंगीपुर अशोक मिश्रा ने ग्रामीणों की मदद से दोनों युवको को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहाँ चन्द्रमा बिंद की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल आशीष को ईलाज के लिए डाक्टरो ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहाँ उसका ईलाज चल रहा है।

नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर बदहाल: अहमर जमाल

नगरपालिका में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर बदहाल: अहमर जमाल

गाज़ीपुर। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के नगर इकाई की एक आवश्यक बैठक नवाबगंज मुहल्ले मे स्थित आर सी बाल विधामंदिर में आयोजित हुई। इस बैठक में नगरपालिका चुनाव की तैयारी एवं बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ साथ नगर की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक में उपस्थित अभिनव सिंह ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी बूथ प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारी का अंगम् वस्त्रम् देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका चुनाव में पार्टी को जिताने का भी संकल्प लिया ।
इस बैठक में उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष एवं नगर प्रभारी अहमर जमाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के साथ-साथ नगर में 25वर्षों से भाजपा का कब्जा है। दूसरे शब्दों में यह कहा जाय कि गाजीपुर शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है इसके बावजूद शहर की समस्यायें ज्यों की त्यों बनी हुई है। 25वर्षों में भी भाजपा, नगरपालिका शहर की मूलभूत समस्याओं को हल नहीं कर सकी । सड़क,नाली , पानी और रोशनी की भी समूचित व्यवस्था नहीं कर पायी नगरपालिका। आज भी शहर और शहर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमाएं अंधेरे में हैं। जिला अध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि नगरपालिका में सरकारी धन की लूट मची हुई है । नगरपालिका का पैसा विकास कार्य में खर्च होने के बजाय उनसे निजी तिजोरियां भरी जा रही है। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि धरती पर वही वृक्ष ज्यादा टिकाऊ होता है जिसकी जड़ें जमीन में ज्यादा गहरी होती है ,जिस वृक्ष की जड़ें धरती के ऊपरी सतह तक सीमित होती है वह हवा,पानी के तेज बहावों में नहीं टिक पाती उनके पांव जल्दी उखड़ जाते हैं । उन्होंने कहा कि जिस भी दल का बूथ कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा और उसका सम्मान नहीं होगा वह पार्टी ज्यादा दिनों तक जमीन पर नहीं टिक पायेगी । उन्होंने कहा कि हम अपने इसी बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं के बल पर हमने लोकसभा कै साथ साथ विधानसभा चुनाव में सातों सीटें जीती हैं और नगर पालिका चुनाव भी जीतेंगे । उन्होंने कहा कि बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की रीतियों नीतियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के अलावा लाठी गोली खाकर पार्टी के पक्ष में मतदान कराने का काम करता है। बूथ पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर कोई भी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती । डा. समीर सिंह ने कहा कि नगर में इतिहास बनाना है तो संघर्ष करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी फौज बहादुर और साहसी है। संघर्ष उसका मिजाज रहा है। उन्होंने नगर की समस्यायों को लेकर संघर्ष करने और आन्दोलन का रास्ता पकड़ने की भी आह्वान किया और कहा बिना संघर्ष के कोई मंजिल फतह नहीं होगी । उन्होंने सभी से नगरपालिका चुनाव की तैयारी में तन मन धन से जुटने का आह्वान किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ. समीर सिंह,अभिनव सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अतीक राइनी, सुप्पन यादव, शहाब आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया।बैठक का संचालन सेक्टर प्रभारी रामचन्द्र गुप्ता ने किया।

टापटेन शातिर अपराधी गिरफ्तार

टॉपटेन शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाज़ीपुर।बुधवार की रात भांवरकोल थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व वाहन लूट के मामले में फरार जिले के टापटेन अपराधी एवं शातिर लुटेरा सोनू बिंद को पुलिस ने बिरनो थाना के स्थानीय गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि देर रात सूचना मिली की सोनू बिंद बिरनो थाना के स्थानीय गांव में मौजूद है। एसआई रविप्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचे और उसे दबोच लिया। थाने लाकर पूछताछ के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सोनू बिंद जिले का शातिर अपराधी एवं लुटेरा है।उस पर सदर कोतवाली, नंदगंज, बिरनो, सैदपुर आदि थानों में हत्या के प्रयास, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के रसूलपुर गांव के पास तीन माह पूर्व मुहम्मदाबाद के एक व्यवसायी की आम से भरी पेटियां लदी टाटा मैजिक को अपराधियों ने वाहन सहित लूट लिया था। घटना में शामिल पूर्व में कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस घटना में सोनू सहित एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार था।

उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का चुनाव 25 सितंबर को

उ.प्र. विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ का चुनाव 25 सितंबर को

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ – फुपुक्टा – का दो दिवसीय सम्मेलन लखनऊ में कालीचरण पीजी कालेज में 24 तथा 25 सितंबर, 2022 को होगा। उक्त जानकारी देते हुए जनपद महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री प्रो. अजय राय ने बताया कि अधिवेशन के दूसरे दिन 25 सितंबर को फुपुकटा की कार्यकारिणी का चुनाव भी होगा, जिसमें प्रदेश के समस्त अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षक हिस्सा लेंगे। प्रो. राय ने बताया कि यह चुनाव डेलिगेट सिस्टम पर होता है। इस चुनाव में गाजीपुर जनपद के आठ महाविद्यालयों के लगभग 22 डेलीगेट्स भाग लेंगे।
प्रदेश के शीर्ष संगठन के अधिवेशन को लेकर प्रदेश के शिक्षकों में भारी उत्साह है।

छात्रों की समस्या को लेकर छात्रों ने सौंपा प्राचार्य को पत्रक

गाजीपुर। छात्र संघ उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में छात्रों ने पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ राघवेन्द्र पाण्डेय को आनलाइन काउंसलिंग के दौरान हो रही वेबसाइट में समस्या को लेकर गुरुवार को पत्रक सौंपा। छात्र नेता प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में प्रथम बार आनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया लागू कि गयी है जिससे प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आयें। किन्तु वेबसाइट कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ छात्रों कि काउंसलिंग नहीं हो सकी है और वह प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। कुछ छात्रों कि फीस फस गई है तथा स्कूल व महाविद्यालय में रिजल्ट न आने से टीसी नहीं मिल रही, जिससे सम्पूर्ण डाक्यूमेंट्स न होने पर काउंसलिंग से बाहर कर दिया जा रहा है। पत्रक में पुनः एक बार छात्रों को मौका देंने की मांग की गई है, यदि छात्रों कि मांग कि अनदेखी की गई तो छात्र धरना प्रदर्शन पर बैठने को बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रवीण कुमार पांडेय, रोहन यादव, सत्या प्रजापति, आंचल गुप्ता, आर्यन कुशवाहा, सूर्य प्रकाश तिवारी, धनंजय कुशवाहा, अभिषेक यादव, जयशंकर कुमार, अजय कुमार, अनीष कुशवाहा, प्रिंस प्रजापति सहित इत्यादि छात्र मौजूद थे।

नवागत जिलाधिकारी का किया स्वागत

नवागत जिलाधिकारी का किया स्वागत

गाज़ीपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा गाजीपुर का एक शीर्ष प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से शिष्टाचार मुलाकात किया। पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।परिषद के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को संगठन की तरफ से आश्वस्त किया कि आप के निर्देशन में जनपद का प्रत्येक कर्मचारी सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा /ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाहन करेगा।परिषद अध्यक्ष ने कर्मचारियों की कुछ व्यवहारिक एवम विभागीय समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपील की।नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि जनपद के कर्मचारियों ज्वलंत व उचित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।प्रतिनिधि मण्डल में परिषद के जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, इ सुरेंद्र प्रताप,सूर्यभान राय,बैजनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय,संदीप यादव,यशोधरा बसंत गजघाटे,कंचन जायसवाल,सुरेश प्रसाद,प्रमोद मिश्रा,बृजेश यादव,विजेंद्र कुमार,माधवेंद्र यादव सहित परिषद से सम्बद्ध विभिन्न संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News