Category Archives: Ghazipur

195 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

गाजीपुर। सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर एवं ऑफिसर ग्रेड भर्ती की हुई शुरूआत जिसमें सदर एवं बिरनो ब्लॉक में 400 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें 195 अभ्यर्थियों का हुआ चयन चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई को  प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) के लिए जौनपुर भेजा जाएगा और यह भर्ती 17 जुलाई को सदर और बिरनो दोनों ब्लॉक में होगी एवं समस्त ब्लॉको में तिथिवार निर्धारित किया गया है। जिसमें करण्डा एवं मरदह ब्लॉक में 18 एवं 20 जुलाई 2026, बाराचवर एवं मुहम्मदाबाद ब्लॉक में 21 एवं 22 जुलाई 2026, भांवरकोल एवं जमानियां ब्लॉक में 23 एवं 24 जुलाई 2026, देवकली एवं रेवतीपुर ब्लॉक में 25 एवं 26 जुलाई 2026, कासिमाबाद एवं सैदपुर ब्लॉक में 27 एवं 28 जुलाई 2026, मनिहारी एवं जखनिया ब्लॉक में 03 एवं 04 अगस्त 2026 को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा।


डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय ने बताया कि यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा। जो एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है। सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम नही तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन  जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में ,गाजीपुर में ,प्रसिद्ध होटलों, मंदिरों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में  तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी अन्य सुविधाये उपलब्ध है।

प्रोफे०( डॉ०) सुजीत कुमार सिंह मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता बने

प्रोफे०( डॉ०) सुजीत कुमार सिंह मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता बने।

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार के बीपीईस के विभाग के प्रोफे० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के रूप में पर पदभार ग्रहण किया । एक अनौपचारिक कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा उन्हें पदभार ग्रहण कराया गया। प्राचार्य ने बताया कि इससे पहले मुख्य कुलानुशासक / मुख्य नियंता के पद पर अध्यापक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० एस० डी० सिंह परिहार कार्यरत थे। नये शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए प्रबन्ध समिति ने मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता की जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिए प्रोफे० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह के नाम पर सहमति जताई। जिसके बाद 01 जुलाई 2026 को इस सम्बन्ध में प्राचार्य कार्यालय से आदेश पत्र जारी किया गया।

पी० जी० कॉलेज के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य के तौर पर लंबे समय से परिसर की अनुशासन समिति आदि के कार्यों में सक्रिय भूमिका अदा करते रहे हैं। उनको मुख्य कुलानुशासक/ मुख्य नियंता बनाए जाने को लेकर प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही यह भी उम्मीद जताया कि उनका कार्यकाल महाविद्यालय परिसर के इतिहास में स्मरणीय होगा। प्राचार्य द्वारा प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कराये जाने के उपरांत डीन स्टूडेंट वेलफेयर-प्रो (डॉ)संजय चतुर्वेदी,डिप्टी चीफ प्रॉक्टर प्रोफे० (डॉ०) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे०( डॉ०) धर्मराज सिंह, प्रो (डॉ)विनय कुमार दूबे,प्रो (डॉ) प्रेमानंद यादव,प्रो मीना सिंह, प्रो अवधेश सिंह,डॉ आनंद सिंह, डॉ शैलेन्द्र सिंह,डॉक्टर गोपाल सिंह यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, लवजी सिंह, डॉक्टर समरेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह,डॉ अतुल सिंह, डॉ पीयूष कांत सिंह,डॉक्टर मनोज मिश्र सहित पूर्व मुख्य नियंता डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर बालेश्वर सिंह एवं डॉक्टर यशवंत सिंह, डॉक्टर अनुराग सिंह आदि विभिन्न संकाय के प्राध्यापकों एवं प्राचार्य कार्यालय के समस्त कर्मचारीयों ने बधाईयां दी।

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,बोलें-सेंटरों पर लगाया जाए यूजर चार्ज

डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक,बोलें-सेंटरों पर लगाया जाए यूजर चार्ज

गाजीपुर।जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को आडिटोरियम हाल में बैठक का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के 167 प्रशासकों एवं सचिवों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को (घर/दुकान) पर ही अलग-अलग किया जाए। सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। जिले में बने आर आर सी सेन्टर को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए, ताकि कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो सके, किसी भी आर0आर0सी सेंन्टर पर ताला ना लगा रहें नहीं तो इसकी जिम्मेदारी प्रधान और सचिव की होगी। कहा कि सेंन्टरों पर यूजर चार्ज लगाया जाए जो भी लोग उसे करेंगें और उसका यूजर चार्ज देंगे, सेंन्टरों पर कबाड़ी वालों का चयन करें तथा उनसे एग्रीमेंट करा लिया जाए। गौशाला संचालक यह सुनिश्चित कर ले कि कही गौशालाओ पर हरा चारा की कमी ना हो गौशाला संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने निर्देश दिया कि एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो प्रत्येक बुधवार को गॉवो, स्कूल, कालेजो, आवागमन वाले बाजारो का स्थलीय निरीक्षण कर वहा साफ-सफाई का जायजा लेते हुए गौशालाओ एंव आर आर सी सेन्टरो का निरीक्षण करेगे।
जिलाधिकारी ने सभी प्रशासकों और सचिवों को चेतावनी दी कि यदि उनके कार्यक्षेत्र में गंदगी या कचरा प्रबंधन में ढिलाई पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि आम जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा संवेदनशील विषय है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का जमीनी स्तर पर कड़ाई से पालन होना चाहिए। सभी प्रशासक और सचिव अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों को आदर्श व स्वच्छ बनाएं। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने आगामी दिनों में औचक निरीक्षण करने की बात कही, ताकि कार्यों की वास्तविक प्रगति को परखा जा सके।

अखंड भारत मिशन की गाजीपुर इकाई को नया नेतृत्व, प्रमोद सिन्हा बने जिलाध्यक्ष

अखंड भारत मिशन की गाजीपुर इकाई को नया नेतृत्व

प्रमोद कुमार सिन्हा बने जिला अध्यक्ष, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित के अभियानों को मिलेगी नई गति

गाजीपुर। सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर कार्यरत अखंड भारत मिशन ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षाविद,अधिवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद कुमार सिन्हा को गाजीपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्वनी शर्मा ने 15 जुलाई 2026 को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।उक्त पद की संस्तुति प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने की जिन्हे पूर्वांचल का प्रभारी भी नियुक्ति की गया था जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रमोद कुमार सिन्हा की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, समर्पण और मिशन के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति 15 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल 15 जुलाई 2027 तक निर्धारित किया गया है। संगठन की आवश्यकता एवं नियमों के अनुरूप इस अवधि में परिवर्तन भी किया जा सकेगा।


मिशन ने स्पष्ट किया है कि जिला अध्यक्ष के रूप में प्रमोद कुमार सिन्हा संगठन के संविधान और नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे ईमानदारी, अनुशासन और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मिशन की एकता, विस्तार और राष्ट्रहित के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह पूर्णतः मानद (ऑनरेरी) दायित्व है और इसे किसी प्रकार की वेतनभोगी नियुक्ति या रोजगार नहीं माना जाएगा। पदाधिकारी को संगठन की आचार संहिता और संविधान का हर परिस्थिति में पालन करना होगा।
अखंड भारत मिशन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रमोद कुमार सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर इकाई संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। साथ ही सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा से जुड़े अभियानों को नई गति मिलेगी तथा मिशन की विचारधारा जनपद के अधिक से अधिक लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।

पीजी कॉलेज में हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ

पी जी कॉलेज में वैदिक रीति से हवन पूजन के साथ हुआ दीक्षारम्भ

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोराबाजार में नवीन सत्र- 2026-27 का दीक्षारम्भ वैदिक विधि-विधान के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर शोध ग्रंथालय में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर आरती की गई। इसके साथ ही हवन-यज्ञ का भी आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने मंगलकामना की। प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शोध ग्रंथालय के परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्य प्रोफ० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्राचार्य प्रोफे० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा ने कि नए सत्र का यह शुभारंभ हमारी सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत को मजबूत करने का प्रतीक है। वैदिक रीति से आयोजित यह कार्यक्रम हमारी परंपराओं के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है। स्वर्गीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह के योगदान को हम सदा स्मरण करते रहेंगें । महाविद्यालय के सभी संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, अध्यापक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा में स्नातक, स्नातकोत्तर स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, छात्र पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, आनलाइन पुस्तकालय, कम्प्यूटरिकृत केंद्रीय शोध ग्रन्थालय, रोवर्स रेंजर्स, एन. सी.सी., एन. एस.एस. के साथ-साथ जिम्नेजियम हाल, आउटडोर तथा इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई-फाई से सुसज्जित है।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश शुरू है, जिसकी तिथि और समय सहित विस्तृत विवरण महाविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकेगा। समस्त विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
कार्यक्रम में प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर रविशंकर सिंह, प्रोफेसर विनय कुमार दूबें, प्रोफेसर सुजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी, डॉ० इन्दीवर पाठक, डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ० अविनाश चन्द्र राय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह ‘सम्मी, विजय सिंह, अरूण कुमार सिंह, अमितेश सिंह, ममता मिश्र सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। यह आयोजन कॉलेज के सांस्कृतिक और शैक्षणिक मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया साबिर अली एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट का स्थापना दिवस

साबिर अली एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट का 46वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जखनियां, गाजीपुर। साबिर अली एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट का 46वाँ स्थापना दिवस मंगलवार को ट्रस्ट के सभी शिक्षण संस्थानों में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में धार्मिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मदरसा मुहम्मद अली दीनी असरी दारुल उलूम में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह क़ुरानख़्वानी से हुआ। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया।

साबिर अली मिनी आईटीआई में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय एडवोकेट हाजी साबिर अली को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

साबिर अली नेशनल प्राइवेट आईटीआई में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 105 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिसे संस्थान और क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना गया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति, शिक्षा और सामाजिक एकता पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

साबिर अली गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने आकर्षक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

डालिम्स सनबीम स्कूल, जखनियां में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय एडवोकेट हाजी साबिर अली के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विभिन्न सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर ट्रस्ट के डायरेक्टर आमिर अली ने सभी संस्थानों के स्टाफ के साथ बैठक कर ट्रस्ट की शैक्षिक गुणवत्ता, आधुनिक शिक्षा, रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं संस्थानों के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से समर्पण, अनुशासन और नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े सभी संस्थानों में उत्सव जैसा माहौल रहा। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संस्थापक के आदर्शों पर चलने तथा ट्रस्ट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

महिला पीजी कॉलेज में प्रवेश हेतु छात्राओं के लिए जरूरी सूचना

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 में 15 जुलाई 2026 को बीए/ बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश काउंसलिंग का द्वितीय चरण पूर्ण हो गया। प्राचार्य प्रोफेसर अनीता कुमारी की अध्यक्षता में प्रवेश समन्वय समिति, समर्थ समिति एवं प्रवेश प्रभारियो की बैठक में शैक्षिक 2026-27 के अब तक हुए प्रवेश प्रकिया की समीक्षा की गई। बैठक में डॉक्टर शंभू शरण प्रसाद, डॉ शिवकुमार, डॉ सारिका सिंह, डॉ शशि कला जायसवाल, डॉ आनंद चौधरी, डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ मनीष सोनकर आदि शामिल रहे। इस अवसर पर वर्तमान शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के साथ-साथ शैक्षणिक कार्य को भी संपादित करने तथा प्रवेश संबंधी अनेक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।
अब तक बीए में कुल 320 तथा बीएससी में 112 छात्राओं ने प्रवेश काउंसलिंग करा लिया हैं। प्रवेश के समय अभिलेख सत्यापन एवं विषय आवंटन के साथ-साथ छात्रों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार जारी है। जिन छात्राओं ने अभी तक समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण या प्रोफाइल अपडेशन नहीं कराया है। वे तत्काल बी ए एवं बीएससी समर्थ पोर्टल प्रभारी क्रमशः डॉ आनंद चौधरी एवं डॉ मनीष सोनकर से संपर्क कर अपनी समर्थ पोर्टल की प्रक्रिया ससमय संपन्न कर लें। प्रवेश काउंसलिंग एवं समर्थ पोर्टल संबंधी प्रक्रियाएं पूर्ण कर चुकी छात्राएं 20 जुलाई तक अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करना सुनिश्चित करें।
महाविद्यालय में बीए /बीएससी प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है। प्रवेश की इच्छुक छात्राएं प्रवेश पंजीकरण के पश्चात प्रतिदिन 1:00 बजे से 3:00 के मध्य महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में हेतु प्रवेश डॉ शिव कुमार से राजर्षि टंडन अध्ययन केंद्र कक्ष में तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु डॉ दिवाकर मिश्रा से जंतु विज्ञान विभाग में संपर्क कर प्रवेश काउंसलिंग कराते हुए प्रवेश लेना सुनिश्चित करें। यह प्रक्रिया महाविद्यालय में बीए/ बीएससी सीट रिक्त रहने तक जारी रहेगी।
प्रवेश के पश्चात महाविद्यालय शुल्क जमा करने वाली छात्राएं अपनी लाइब्रेरी कार्ड एवं परिचय पत्र के लिए पुस्तकालय प्रभारी डॉ संगीता एवं मुख्य शास्ता डॉ सारिका सिंह से प्रतिदिन 1:00 बजे से 3:00 के मध्य संपर्क कर बनवा लें। नव प्रवेशी बी ए प्रथम सेमेस्टर के छात्राओं की कक्षाएं 20 जुलाई से प्रारंभ होगी।
जबकि बी ए तृतीय सेमेस्टर, पंचम सेमेस्टर एवं एम ए तृतीय सेमेस्टर के छात्राओं की कक्षाएं दिनांक 16 जुलाई से पुराने समय सारणी की अनुरूप संचालित होगी। सभी छात्राएं उपरोक्त समय सारणी के अनुसार अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा अपने संबंधित विभाग प्रभारी के संपर्क में रहे।

RJ शंकरा अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे आँखों का निःशुल्क जांच और ऑपरेशन

रामलीला मैरेज हाल, लंका मैदान में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर, RJ शंकरा आंख अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निशुल्क जांच।

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी के तत्वावधान में तथा आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल (वाराणसी) के सहयोग से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रामलीला मैरेज हॉल, लंका मैदान में होगा।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की व्यापक जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आवश्यक पंजीकरण भी शिविर स्थल पर किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा, रहने तथा पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर तथा यदि पहले से कोई दवा चल रही हो तो उसकी जानकारी और दवाइयां साथ लाने की अपील की गई है।
शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मरीज अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहले से पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9511150899 (संदीप सिंह ‘शंकरा’) पर संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों की समस्या या मोतियाबिंद की शिकायत है, वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र होगा समाधान:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में बुधवार को विकास खंड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत रेवतीपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचानाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय रहा।

ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। क्रार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने एमओवाईसी रेवतीपुर के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में लापरवाही पाये जाने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।


         जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची को ग्रामीणवासीयों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया।


जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजन राय, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

2 लाख की बीमा दावा राशि का सौंपा चेक

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अंचल प्रमुख  टी. कामेश्वर राव एवं उप अंचल प्रमुख  के.डी. गुप्ता द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत नामिनी को 2 लाख की बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख  मुकेश रमन, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख सहित यूनियन बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यूनियन बैंक के सभी कर्मचारियों एवं बैंक मित्रों से इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र ग्राहकों का नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।