बैठक के बाद फूंका पुतला

गाजीपुर। भाजपा सदर पश्चिमी मंडल की कामकाजी बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय छावनी लाइन पर मंडल अध्यक्ष काशी चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि नियमित और योजनाबद्ध बैठक संगठन को मजबूत तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए बहुत जरूरी है और भारतीय जनता पार्टी लगातार बैठको व कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ कर काम करती रही है। जिसके परिणामस्वरूप आज पं बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है।
बैठक को वरिष्ठ नेता सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुमन बिंद ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल प्रभारी का स्वागत अभिनन्दन किया गया।


बैठक का शुभारंभ महामनीषीयो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदेमातरम से तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह, संजय बिंद, जितेन्द्र पांडेय, अरविन्द सिंह, परवेज, सूर्य शेखर सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री संजय बिंद ने किया।


इसके पश्चात नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास न होने से खिन्न सदर पश्चिमी मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से सम्राट पैलेस तक प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी किया और सम्राट पैलेस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे जिला मंत्री सुमन बिंद के नेतृत्व में विपक्षी दलों का पुतला जलाया।
इस अवसर पर आशा प्रजापति, सविता देवी, मंजू आदि महिलाएं उपस्थित थी।

बालिकाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी एवं प्रवेश नामांकन बढ़ाने हेतु ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित

बालिकाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी एवं प्रवेश नामांकन बढ़ाने हेतु राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित

गाजीपुर। प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में बालिकाओं की उच्च शिक्षा में सहभागिता बढ़ाने तथा राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश नामांकन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग द्वारा शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम के दूसरे दिन गुरुवार को नगर के विभिन्न इंटरमीडिएट कॉलेजों का भ्रमण किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों की टीम ने लुदर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महुआबाग तथा आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज छावनी लाइन की छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उच्च शिक्षा, कैरियर निर्माण एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। करियर काउंसिलिंग सत्र के माध्यम से छात्राओं को यह बताया गया कि राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर किस प्रकार उनके उज्ज्वल भविष्य एवं व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अनीता कुमारी के निर्देशन में प्रवेश समन्वयक डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी तथा उससे संबंधित रोजगार एवं करियर के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा किया। डॉ. सारिका सिंह ने कला एवं इतिहास विषयों में उपलब्ध करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. शिल्पी राय ने भूगर्भ विज्ञान हमारा रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी, जबकि डॉ. आनंद चौधरी ने विज्ञान संकाय के अंतर्गत बॉटनी एवं जूलॉजी विषयों में उपलब्ध विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक अवसरों के बारे में छात्राओं को विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने लुदर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी कुट्टी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. रागिनी श्रीवास्तव तथा आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश पांडेय से मुलाकात करते हुए उन्हें महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका कीर्ति भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर छात्राओं के साथ एक विस्तृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 11 एवं 12 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने करियर एवं उच्च शिक्षा से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे।

महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रमों से अधिकाधिक छात्राएँ उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित होंगी तथा राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

महिला कॉलेज द्वारा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बालिकाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी एवं प्रवेश नामांकन में वृद्धि हेतु महिला कॉलेज द्वारा प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ!

गाजीपुर। उच्च शिक्षा में स्त्री भागीदारी एवं राजकीय महाविद्यालयो में प्रवेश नामांकन बढ़ाने हेतु प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरुप ‘राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग ने शैक्षिक सत्र 2026- 27 के लिए ‘प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम का शुभारम्भ आदर्श सेवा इण्टर कालेज, नोनहरा से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अनीता कुमारी के निर्देशन में प्रवेश प्रभारी डॉ. शिव कुमार एवं सहयोगी प्राध्यापक डां. निरंजन कुमार यादव ने नोनहरा स्थित कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर उपस्थित छात्राओं से विभिन्न शैक्षिक मुद्दों पर पर खुले रूप परिचर्चा किया।

संवाद सत्र में डॉ. शिव कुमार ने कहा कि अवसर एवं चुनौतियाँ दोनो हमारे साथ रहती हैं। जो छात्राएं अपने जीवन में अवसर को छोड़ देती है उनका जीवन चुनौतीपूर्ण हो जाता हैं। स्त्री शिक्षा का जनपद में एक मात्र उत्कृष्ट संस्थान राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर है। जहाँ पर छात्राओं को सभी सुविधा के साथ पठन-पाठन का बेहतर विकल्प है। स्नातक स्तर पर 22 विषयों में बी ए एवं बायोलॉजी ग्रुप में बीएससी की अध्ययन सुविधा के साथ, समृद्ध शिक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए मशहूर महिला महाविद्यालय, गाज़ीपुर जनपद की बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है।


डॉ. निरंजन कुमार यादव ने कहा कि समाज में परिवर्तन का आधार स्त्रियाँ होती है। संस्थाओं के खुलने और नामांकन का कम होना दर्शाता है कि अभी भी सही शिक्षा जिस अनुपात में होना चाहिए वह अभी है नहीं। इसका एक बड़ा कारण है कि स्त्री शिक्षा हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं अभी उसकी जानकारी सभी तक नहीं पहुंच रही है। हम लोगो का यही प्रयास है कि आपको राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर द्वारा किए जा रहे प्रयास से अवगत करायें। महाविद्यालय मात्र शिक्षण संस्थान न होकर, स्त्री जीवन के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का एक उत्कृष्ट एवं विश्वसनीय संस्थान है।

प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, कार्यक्रम संचालक अशोक कुमार सिंह एवं कॉलेज के शिक्षकों द्वारा महाविद्यालय प्रतिनिधि का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसी क्रम में इंटर कॉलेज खालिसपुर के प्रधानाचार्य शिवजी सिंह एवं उपस्थित अध्यापकों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें महाविद्यालय की प्रगति से परिचय कराते हुए महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका कीर्ति प्रदान किया गया। इस अवसर उपस्थित छात्राओं को उच्च शिक्षा से संबंधित उनके विभिन्न करियर विकल्पों से परिचय कराया गया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। नवीन शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन और प्रवेश काउंसलिंग को सफल बनाने के लिए यह ‘प्रवेश उत्सव कार्यक्रम’ आगे भी जारी रहेगा।

जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिलाजज ने किया रवाना

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को 9 मई के राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायालय के गेट सं0- 1 से धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश द्वारा जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद न्यायाधीष द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई, 2026 के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है, जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू ंिहंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बटवारा सम्बंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।

इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अली रजा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03 गाजीपुर, अमित सिह-।, स्पेशल जज एस0सी0/एस0टी0 पीए एक्ट गाजीपुर,  शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, अभिमन्यू सिंह, स्पेशल जज ई0सी0एक्ट गाजीपुर, ष्वेता वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-04 गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, संजय के लाल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-01 गाजीपुर, विजय कुमार-चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय कक्ष सं0-02 गाजीपुर, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर व नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व अन्य न्यायिक अधिकारी, लीड बैंक यू0बी0आई0 व अन्य बैंको के अधिकारी एवं  राजेन्द्र विक्रम सिंह अध्यक्ष व अंजनी कुमार ठाकुर महासचिव, सिविल बार एसोसिएशन गाजीपुर,  कृपाषंकर राय जिला शासकीय अधिवक्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

विद्युत मजदूर पंचायत शाखा का हुआ गठन, दिलाई गई शपथ

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जनपद का चुनाव लाल दरवाजा पावर हाउस स्थित प्रांगण में बुधवार को संपन्न हुआ। जिसमें जिला कमेटी एवं मंडल कमेटी का गठन निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष/चुनाव अधिकारी की देखरेख में किया गया। जिसमें जिला कमेटी में शिव दर्शन सिंह मामा जिला संरक्षक, सुनील कुशवाहा कार्यकारी अध्यक्ष, अश्वनी सिंह जिला मंत्री, शशिकांत कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शशीकांत मौर्य उपाध्यक्ष, भानु कुशवाहा कोषाध्यक्ष, राकेश प्रताप अनुरागी संयुक्त मंत्री एवं महत्तिम राम जिला संगठन मंत्री निर्वाचित हुए।

इसी क्रम में मंडल कमेटी गाजीपुर का भी गठन किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद श्रीवास्तव , मंडल मंत्री श्री राम लखन यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप राय, संगठन मंत्री जीवन वर्मा एवं संयुक्त मंत्री उपेंद्र ओझा निर्वाचित किए गए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं साथ ही साथ नई कमेटी को बधाई देते हुए पूर्ण रूप से सहयोग की बात कही।

जल जीवन मिशन के बैठक में डीएम ने की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कहा….

गाजीपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टेªट सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने जल जीवन की हर सप्ताह एक खुली बैठक की जाय जिसके अन्तर्गत हेल्प लाइन नम्बर निर्धारित किया जाय जिससे कि किसी को समस्या आती है तो उस शिकायत का निस्तारण तत्काल किया जाय। उन्होने कहा कि कितनी शिकायत आयी और कितने का निस्तारण किया गया प्रतिदिन समीक्षा की जाय।

असंतोष व्यक्यिो की सूची बनाकर उनका तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। आईजीआरएस पोर्टल पर जितनी भी शिकायते प्राप्त होती उनका प्रतिदिन नजर रखते हुए निस्तारण किया जाय। आवेदको के निस्तारण के उपरान्त उनके कार्यो की फीडबैक अवश्य लिया जाय कि निस्तारण संतोषजनक है या असंतोषजनक है। असंतोषजनक पर संतोषजनक निस्तारण किया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लक्ष्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो सके। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतों की भागीदारी इस मिशन की सफलता की कुंजी है तथा जनसहभागिता से ही योजनाओं का दीर्घकालिक संचालन संभव होगा।  अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अधि0 अभियन्ता जल निगम शहर एवं ग्रामीण, ब्लाक स्तर जे0ई0 उपस्थित रहे।

महिलाओं का विपक्ष ने किया अपमान:नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा मंगलवार को आमघाट स्थित गांधी पार्क में “महिला जन आक्रोश अभियान” के अंतर्गत मण्डल जन आक्रोश मार्च, पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के रवैये के प्रति अपना तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस अवसर पर काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।


नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को राजनीति और समाज में समान भागीदारी प्रदान करना है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध विपक्ष द्वारा करना नारी सम्मान के खिलाफ बताया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के साथ पदयात्रा करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात प्रतीकात्मक रूप से विपक्ष का पुतला दहन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

इस जन आक्रोश मार्च में भाजपा जिला मंत्री किरण सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनके अलावा विनोद अग्रवाल, सभासद एवं प्रतिनिधियों में मीनू मौर्या, कुसुम बिंद, सुनील वर्मा, कुंवर रूपेश सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, करुणा श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, दीपक जायसवाल, अभिनव सिंह छोटू, सोनू गुप्ता, गोपाल जी वर्मा, शुभ्रांशु राय, पूनम राय, श्याम चौधरी और भानु केशरी समेत लोग शामिल हुए।

शिक्षा मित्रों का बढ़ा मानदेय, मंत्री और सांसद ने किया सम्मानित

गाजीपुर। मंगलवार को जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में ’शिक्षा मित्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आए सैकड़ों शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ’मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एवं विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा जनपद गोरखपुर से किया गया जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा व सुना गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि शिक्षा मित्र बेसिक शिक्षा विभाग की रीढ़ हैं। विषम परिस्थितियों में भी अल्प मानदेय पर इनके द्वारा दी जा रही सेवाएँ सराहनीय हैं। सरकार और प्रशासन इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित इस निर्णय के तहत शिक्षामित्रों का मासिक मानदेय पूर्व में रू0 10,000 से बढ़ाकर रू0 18,000 प्रति माह कर दिया गया है।

उन्होने बताया कि जनपद में 2566 शिक्षा मित्रों को मानदेय 18000 रूपयें अप्रैल 2026 से लागू किया गया है। इसका भुगतान मई माह से संबंधित शिक्षामित्रों के बैंक खातों में सुनिश्चित कर दिया गया है।
विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद संगीता बलवन्त ने कहा गया है कि शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उनकी आजीविका में स्थिरता आएगी और वे और अधिक समर्पण के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार एवं शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम के दौरान ‘प्रतिभा सम्मान’ परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने वाले शिक्षा मित्रों को अंगवस्त्रम्म् प्रतीकात्मक चेक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बच्चों द्वारा शिक्षा के महत्व पर आधारित लघु नाटिका और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त अतिथिओ का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह पहला ठोस कदम है जिसके फलस्वरूप वे तनावमुक्त होकर शिक्षण कार्य करेंगे एवं शैक्षिक गुणवत्ता में वृिद्व हो सकेगी।  इस अवसर पर जखनियां विधायक वेदी राम, जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, कार्यक्रम मंे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री ओम प्रकाष राय,

नगर पालिका परिशद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी, अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकरी संतोश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आलोक कुमार, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण सर्वजीत यादव, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अनुपम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश प्रताप सिंह ने किया।

कटरिया कांड: जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मिले नेता प्रतिपक्ष

गाजीपुर। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कटरिया कांड में जेल में निरुद्ध पुर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ताओं से जिला कारागार में भेंट किया। उन्होंने सत्येन्द्र यादव उर्फ सत्या के शरीर पर पड़े गंभीर चोटों को देखा। उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन की कड़ी निन्दा करते हुए समाजवादी पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सत्या के शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान हैं, उनके तलवे पर अनगिनत लाठियां मारी गयी है ताकि उनके आंखों की रोशनी प्रभावित हो जायें। उनके सर के पीछे गंभीर चोट है। उनका सीटी स्कैन,एम आर आई, किडनी और लीवर जांच के साथ साथ सभी आवश्यक जांच और इलाज ट्रामा सेन्टर भेजकर कराने की मांग किया।इस बाबत उन्होंने शीर्ष अधिकारियों से वार्ता भी किया और निर्दोष जेल में बंद कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने की भी मांग किया।उन्होंने कहा इस मामले में निर्दोष जेल में हैं और दोषी बाहर घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि मंडल जाने की सूचना होने के बावजूद पुलिस प्रशासन ने न वहां पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था किया और न ही प्रधान प्रतिनिधि और वहां मौजूद सत्ता संरक्षित गुंडों पर अंकुश ही लगाया। वहां प्रधान प्रतिनिधि और सत्ता संरक्षित गुंडों ने पहले से ही प्रतिनिधि मंडल पर हमले की तैयारी कर रखी थी। यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। उन्होंने कहा प्रतिनिधि मंडल और पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले प्रधान प्रतिनिधि और अन्य दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए था लेकिन पुलिस शांति पूर्वक पीड़ित परिजनों और उनको आर्थिक मदद के लिए गयी प्रतिनिधि मंडल के लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि और प्रतिनिधि मंडल पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा इस सरकार में उल्टी गंगा बह रही है। निर्दोष जेल में और दोषी जेल के बाहर मौज कर रहे हैं। उन्होंने करंडा थानाध्यक्ष को तुरंत दूसरे जनपद में स्थानांतरित करने की मांग किया। कहा उनके पद पर बने रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उन्होंने कहा सामंतियो, तानाशाहों,जोर जुल्म और ज्यादती के खिलाफ लड़ना हमारी फितरत रही है। योगी सरकार के कुशासन , पुलिस की ज्यादती और जुल्म के आगे समाजवादी कभी न झुके हैं और न झुकेंगे। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरूण कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आत्मा यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव मौजूद थे।

जनगणना 2027 में लगे लिपिक/परिचारक पद को जिला प्रशासन परिवर्तित करें:दुर्गेश

गाजीपुर। सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को पत्रक देने गये, जिलाधिकारी के नामौजूदगी में उनके प्रतिनिधि अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनोद जोशी को पत्रक सौंपा। जिसके क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विनोद जोशी से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पत्रक पर विधिवत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण-मकान सूची एवं मकानों की गणना में लिपिक व चतुर्थश्रेणी कर्मियों का शिक्षक लिखकर प्रशिक्षण लेने एवं कार्य का सम्पादन करने हेतु नियुक्त किया गया है, जो त्रुटी पूर्ण है, जबकि उक्त कार्य हेतु जनपद में माध्यमिक शिक्षक संवर्ग प्रयाप्त संख्या में उपलब्ध हैं। उन्होंने जिलाधिकारी प्रतिनिधि से स्पष्ट किये की या तो लिपिक /परिचारतक को जनगणना कार्य से मुक्त किया जाय, या उनके सामने लगे शिक्षक पद को परिवर्तन किया जाय। प्रतिनिधि मंडल में दुर्गेश श्रीवास्तव,ओंकार नाथ पांडेय,अभय सिंह, राकेश पांडे,लालजी यादव, यस पाल सिंह,मयंक यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Uttar Pradesh Fast News