डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे

डालिम्स सनबीम स्कूल जखनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे

गाजीपुर। जखनिया के DALIMSS SUNBEAM SCHOOL में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर अभिभावक भावुक हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मां के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया।

विद्यालय की डायरेक्टर Rubina Khan ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों और अभिभावकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

आमिर अली ने अपने सम्बोधन में कहा के हम अपने अभिभावकों को ये भरोसा दिलाते है के हम अपने डालिम्स के कैम्पस में बच्चों की सुविधा के लिये हर कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावक Reena Chauhan ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रीना चौहान ने कहा के जिस उम्मीद के साथ हमने अपने बच्चों कोई इस कैम्पस में भेजा था उस से कहीं ज़्यादा हमारे बच्चे पा रहे है, इस लिये मैं पुरे डालिम्स परिवार कोई धन्यवाद देती हूँ।

कार्यक्रम के अंत में सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए इस आयोजन को यादगार बताया। मदर्स डे का यह आयोजन सभी के लिए भावनात्मक और अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ सर और सविता मैम ने किया।

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त:डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विकास खंडों में संचालित स्वच्छता परियोजनाओं एवं बुनियादी ढांचा निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख दिशा-निर्देश और प्रगति रिपोर्ट प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट ( PWMU ) समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाइयों की समीक्षा की। सदर के रसूलपुर टी शेखपुर में कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि रेवतीपुर, मुहम्मदाबाद और सादात में निर्माण को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक शौचालय की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में कुल 1238 के लक्ष्य के विरुद्ध 1229 शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष 30 असंचालित शौचालयों को तत्काल क्रियाशील किया जाए ताकि आम जनमानस को सुविधा मिल सके। पंचायत भवन निर्माण वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मनिहारी और जमानियां में भवन पूर्ण हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों जैसे अहितोली और ईशानपुर में कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। गोवर्धन योजना (बायोगैस प्लांट) बाराचवर ब्लॉक के करीमुद्दीनपुर में स्थापित बायोगैस प्लांट के हस्तांतरण ( Handover ) में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि हस्तांतरण की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर संचालन शुरू कराया जाए।

राजस्व संग्रहण ( OSR ) ग्राम पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोतों से आय (ओ0एस0आर) बढ़ाने पर जोर देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अब तक 1182 ग्राम पंचायतों की स्थिति की समीक्षा की गई है, जिसमें करंडा और जखनियाँ ब्लॉक का प्रदर्शन संतोष जनक रहा है। जिलाधिकारी ने सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं संबंधित सचिवों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण और सरकारी पोर्टल पर डेटा की ससमय फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं जिला समन्वयकों सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम सेमेस्टर 2026 की परीक्षाओं के साथ-साथ आगामी शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग में सम सेमेस्टर 2026 की परीक्षाओं के साथ-साथ आगामी शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी डॉ शैलेंद्र कुमार यादव के अनुसार 9 मई को प्रातः कालीन पाली में बीए सेकंड सेमेस्टर संगीत की परीक्षा संपन्न हुई जबकि सांयकालीन पाली में बीए छठे सेमेस्टर राजनीति विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। 10 मई दिन रविवार को दोपहर की पाली में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर बीए/ बीएससीकी को – करिकुलर अनिवार्य प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी जिसमें वर्तमान वर्ष के रेगुलर विद्यार्थियों के साथ-साथ विगत वर्षों के बैक परीक्षार्थी सहित लगभग 700 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके पश्चात सम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं संपन्न हो जाएगी तथा छोटे एवं कम संख्या वाले विषयों की परीक्षाए 27 मई तक चलती रहेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक डॉ अनिता कुमारी के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को 15 मई तक सभी आंतरिक मूल्यांकन के अंक प्रदान विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है तथा महिला महाविद्यालय द्वारा 25 मई तक समस्त प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। भूगोल विभाग की प्रैक्टिकल परीक्षा दिनांक 16 मई 2026 को आयोजित होगी। सभी छात्राएं अनिवार्य रूप से प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित रहे।

राजकीय महिला कालेज द्वारा स्नातक प्रथम वर्ष बीए/ बीएससी प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 5 मई 2026 से प्रारंभ हो गया है। महाविद्यालय में चार संकायों-विज्ञान संकाय, भाषा संकाय, ललित और प्रदर्शन कला संकाय, सामाजिक विज्ञान तथा मानविकी संकाय के तहत कुल 22 विषय संचालित हैं। विज्ञान संकाय के अंतर्गत भूगर्भ विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में बीएससी तथा मात्र वनस्पति विज्ञान में एमएससी के अध्ययन की सुविधा है। ललित और प्रदर्शन कला संकाय के अंतर्गत चित्रकला और संगीत विषय में स्नातक स्तर पर अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। भाषा संकाय के अंतर्गत महाविद्यालय में हिंदी, संस्कृत, उर्दू और अंग्रेजी में स्नातक बी ए तथा हिंदी और अंग्रेजी में परास्नातक एम ए के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत मानव शास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, समाजशास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं गृह विज्ञान में बी ए स्नातक के अध्ययन की व्यवस्था है जबकि प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं गृह विज्ञान में एम ए परास्नातक के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के अनुसार महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से छात्राएं स्नातक /परास्नातक प्रवेश के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन 5 जून तक कर सकती हैं। महाविद्यालय में प्रवेश काउंसलिंग जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है।

विभिन्न कॉलेजों का भ्रमण कर प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजन

गाजीपुर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महुआबाग द्वारा बालिकाओं की उच्च शिक्षा में भागीदारी एवं प्रवेश नामांकन बढ़ाने हेतु प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आज तीसरे दिन 8 मई 2026 को भी जारी रहा। इसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ शिव कुमार के नेतृत्व में डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ हसीन अहमद एवं डॉ नेहा कुमारी की संयुक्त टीम ने महाविद्यालय के आसपास के इंटरमीडिएट कॉलेजों का भ्रमण किया। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत अजीमिया इस्लामिया, गाजीपुर; एम ए एच इंटर कॉलेज, गाजीपुर एवं श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज, डेढ़गांवा का भ्रमण किया गया।

इसके अंतर्गत छात्राओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए उनके उच्च शिक्षा के भावी सपनों, करियर विकल्पों, एवं उनकी तैयारियों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों की रुचि, क्षमता तथा ज्ञान एवं रोजगार की उपयोगिता की दृष्टि से सही विषयों के चयन को महत्वपूर्ण बताया गया। इसके लिए सही संस्था का चुनाव आवश्यक है। जो उन्हें डिग्री मात्र ना प्रदान करें बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें आगामी करियर एवं जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करें। इस अवसर पर महिला महाविद्यालय की खूबियां, विशेषताओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में छात्रों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक एवं रुचिकर तरीके से दिखाई एवं बताया गया तथा उपस्थित शिक्षकों द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर गंभीर एवं संक्षिप्त चर्चा की गई।

विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अजीमिया इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एजाज अहमद, एम ए एच इंटर कॉलेज, गाज़ीपुर में प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद अमीर एवं श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, डेढ़गांव में प्रधानाचार्य राजेश कुमार राय ने प्रवेश उत्सव टीम के सभी प्राध्यापकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संबंधित संबंधित प्रधानाचार्यो को भेंट स्वरूप महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका कीर्ति प्रदान की गई तथा उनके सहयोग एवं व्यवस्था के लिए उनका आभार प्रकट किया गया।

विभिन्न इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों ने राजकीय महिला महाविद्यालय को जनपद गाजीपुर का महिला विश्वविद्यालय बताते हुए सबसे सस्ती, सबसे अच्छी शिक्षा एवं अनुशासित जीवन शैली विकसित करने का केंद्र बताया। आप सब ने महिला महाविद्यालय के शानदार शिक्षण एवं अनुशासन परंपरा तथा वर्तमान आधुनिक शिक्षा प्रणाली एवं कौशल विकास तथा सर्वांगीण शिक्षा व्यवस्था की सुविधा के साथ जोड़ते हुए प्रशंसा किया। साथ ही अपनी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संकल्प व्यक्त किया।

वेब सीरीज “परगना” का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया

वेब सीरीज “परगना” का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत ने किया

गाजीपुर।यश अजय फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज “परगना” के शुभ मुहूर्त अवसर पर लहुरी काशी के गांव बवाड़े में मुख्य अतिथि के रूप में डा. संगीता बलवंत राज्यसभा सांसद की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुंबई एवं अन्य स्थानों से आए फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम को वेब सीरीज की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह जनपद के लिए गर्व का विषय है कि इस वेब सीरीज के निर्माता अजय सिंह के साथ-साथ अनेक कलाकार भी गाजीपुर से जुड़े हुए हैं, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

वेब सीरीज के टाइटल सॉन्ग को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रजिस्टर्ड गीतकार एवं संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य तथा विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. अवधेश बिंद द्वारा लिखा गया है, जो इस वेब सीरीज को विशेष पहचान प्रदान करेगा।

फिल्म का शुभ मुहूर्त बवाड़े गांव में समाजसेवी बच्चा सिंह के यहां संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

संभावित बाढ-कटान को देखते हुए डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ एवं कटान के दृष्टिगत संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओ का स्थलीय निरीक्षण गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थलो पर हो कटानरोधक कार्याे का जायजा लिया एंव सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने तहसील मुहम्मदाबाद अन्तर्गत ग्राम शेरपुर एवं मुबारकपुर में चल रहे कटान रोधक कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण मे जिलाधिकारी मौके पर हो रहे कार्याे की गुणवत्ता परखी तथा कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को अधिक से अधिक मजदूरो/उपकरणो की संख्या बढाते हुए निर्धारित समयाअवधि तक प्रत्येक दशा मे समस्त कटानरोधी (बोल्डर पैचिंग) कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। मौके पर उपजिलाधिकारी मु0बाद, अधिशासी अभियन्ता देवकली पम्प नहर मु0 बाद एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से हुई थी पति पत्नी की मौत, डीएम ने दिया चेक

गाजीपुर। 4 मई को आकाशीय विद्युत से ग्राम ज्ञानपुर तहसील मुहम्मदाबाद के निवासी सुकर राजभर पुत्र रामबचन राजभर व शिवकुमारी देवी पत्नी सुकर राजभर की मृत्यु खेत में कार्य करते समय आकाशीय विद्युत के चपेट में आने से हो गई, जिनकी उम्र लगभग क्रमशः 57 व 41 वर्ष थी। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार को मृतक परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की समस्त लाभ परक योजनाओं से अच्छादित किया जायेगा। उसके उपरान्त उन्होेने दोनो बच्चो के साथ साहनभूति देते हुए उन्हे आपदा के अन्तर्गत पीड़ीत बच्चो को 4-4 लाख का चेक प्रदान किया तथा उनके जीवन यापन के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा लाल कार्ड (राशन कार्ड) जिलाधिकारी ने दिया। खण्ड विकास अधिकारी मु0बाद को निर्देशित किया कि समय समय पर बच्चो से मिलकर उनकी समस्याओं को देखते रहेगे और सरकार की योजनाओं में आवास योजना से लाभान्वित करायेगे। उन्होेने हिम्मत देते हुए आपको कभी भी किसी प्रकार की समस्या आती है तो तुरन्त हमसे मिलकर आप अपनी समस्या बता सकते है। उन्होने आश्वासन दिया कि आप द्वारा 18 वर्ष पूर्ण करने तक सारी जिम्मेदारी शासन की होगी शिक्षा से लेकर खाने तक, बच्चो का खाता खुलवाने एवं अन्य समस्याओं तक जिलाधिकारी के सरंक्षक में किया जायेगा। उपजिलाधिकारी मु0 बाद हर्सिता तिवारी, बच्चो के मामा एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जीवन रक्षक फाउंडेशन ने अबतक 2600 से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया रक्त

त्याग, मानवता और निस्वार्थ सेवा के 5 वर्ष पूर्ण

जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर ने 2600 से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाया रक्त

गाजीपुर। समाजसेवा, मानवता और निस्वार्थ सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही जीवन रक्षक फाउंडेशन ने अपने निस्वार्थ सेवा कार्यों के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर संस्था के रक्तवीर अध्यक्ष मनीष कुमार पाल, अंकित वर्मा एवं शुभम गुप्ता ने जिला चिकित्सालय गाजीपुर पहुंचकर 3 असहाय व जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया और समाज को मानवता का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने बताया कि जीवन रक्षक फाउंडेशन की शुरुआत एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई थी, लेकिन आज यह संस्था जिले में जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और सहारा बन चुकी है। बीते 5 वर्षों में संस्था ने दिन-रात मेहनत करते हुए 2600 से अधिक असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया है। साथ ही गाजीपुर के बाहर अन्य जनपदों व प्रदेशों में सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से भी रक्त मुहैया करा कर सहायता की गई। जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी है। संस्था के अध्यक्ष मनीष कुमार पाल ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि जब किसी मरीज को समय पर रक्त नहीं मिल पाता, तब उसके परिजनों की पीड़ा को समझना बहुत जरूरी होता है।

इसी सोच के साथ संस्था लगातार लोगों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक फाउंडेशन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्था द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान, घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को चिकित्सकीय सहायता एवं भोजन उपलब्ध कराना, सर्दियों के मौसम में संस्था द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण आदि सेवा कार्य किया जाता है। जिससे बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल सके। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है। संस्थापक शीर्ष दीप शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में जीवन रक्षक फाउंडेशन और अधिक बड़े स्तर पर सेवा कार्य करने की योजना बना रही है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। संस्था का लक्ष्य केवल रक्त उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत और सेवा की भावना को जीवित रखना है। पांच वर्षों की इस यात्रा में संस्था को जिले के लोगों, समाजसेवियों और युवाओं का भरपूर सहयोग मिला है। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही यह सेवा अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
मानवता की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य कर रही जीवन रक्षक फाउंडेशन गाजीपुर आज जिले में एक ऐसी पहचान बन चुकी है, जो जरूरत पड़ने पर जरूरतमंदों व असहायों के साथ खड़ी दिखाई देती है।

कब्रगाह बनाकर जमीन की प्रकृति बदलने के प्रयास पर लगे रोक:विहिप

कब्रगाह बनाकर जमीन की प्रकृति बदलने के प्रयास पर लगे रोक- विहिप
गाजीपुर। आबादी मंे नया कब्रिस्तान बनाने को लेकर ग्रामीणो का रोष व्याप्त है जिसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने ग्रामीणो के साथ अपना विरोध जताते हुए गुरूवार को जिलाधिकारी को रायफल क्लब में ज्ञापन सौपा। इसकी जानकारी देते हुए विश्व हिन्दु परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि माफिया मुख्तार अंसारी गैग आईएस 191 के लोगो ने गुण्डई व दबंगई के बल पर आबादी की जमीन पर जबरन अवैध नये कब्रिस्तान बना कर जमीन के प्रकृति बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका विरोध सभी ग्रामीण महिला व पुरूष ने किया, हरिजन आबादी होने के नाते दलितो को कुचल कर सौहार्द का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामसभा रजदेपुर, देहाती, कपूरपुर रौजा सदर कोतवाली की जमीन पर बबलू पुत्र सलाउददीन 1 मई को जबरन अवैध रूप से अपने पिता के लाश को दफन कर नया कब्रगाह बनाया जा रहा है। गांव के दलित लोगो ने आबादी वाले स्थान पर कब्रगाह बनाये जाने का विरोध किया तो उन्हे गन्दी गन्दी गालियां देते हुए जान से मारवाने की धमकी देकर भगा दिया गया।।जिसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने मौका मुआयना किया है। ग्रामीणो का कहना है कि जमीन की प्रकृति को बदलने का प्रयास किया जा रहा है आबादी के बीच कभी भी कोई कब्रगाह नही रहा है। जमीन को फर्जी कागजात बनवाकर हड़पकर कर हरिजन आबादी की जमीन में कब्रिस्तान बनाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसकी जांच करायी जायेगी यदि कब्रिस्तान की जमीन नही पायी जाती है तो उसको खाली कराया जोयगा। जिलाध्यक्ष ने आगे बताया कि जमीन से कब्रगाह नही हटाया गया तो हम आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे।

सेल्फी के साथ डीएम ने किया स्व गणना का प्रारंभ

गाजीपुर। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण के लिए स्व गणना का प्रारम्भ गुरुवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट से बनाये गये सेल्फी प्वाईट में सेल्फी खीचकर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 07 से 21 मई, 2026 तक स्व गणना का कार्य चलेगा, 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर- घर जाकर गणना का कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि मोबाईल या कम्प्यूटर इन्टरनेट के माध्यम से स्व गणना का काम किया जा सकता है। वेबसाइटhttps://se-censu.gov.in    पर कोई भी व्यक्ति अपनी एचएलओ को सेलेक्ट करके हाउस सिक्स्टीन ब्लाक को सेलेक्ट करके अपनी स्वगणना कर सकते है।  

जनपद में लगभग एक लाख स्व गणना का लक्ष्य रखा गया है जिसको हम लोग मिलकर पूर्ण कर लेंगे। इसके लिए जनपद में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के लगभग 7 हजार कर्मचारी लगाये गये जिनके माध्यम से गणना का कार्य किया जा रहा है। जनवरी, फरवरी, 2027 से इनिविजुवल गणना की जायेगी। उन्होने कहा कि इससे किसी तरह भ्रमित होनेे की जरूरत नही है इसको एस आई आर से जोड़कर न देखे ये सिर्फ गणना का कार्य हो रहा है। जिससे कि सरकार अपनी पालिसी और नितिया लोगो के लिए लाये और उस पर विशेष ध्यान दे सके।

उन्होने बताया कि  स्व-गणना के लिए सबसे पहले ब्राउजर मेंhttps://se-censu.gov.in   वेबसाइट खोलनी होगी। इसके बाद स्टेट में उत्तर प्रदेश चुनकर कैप्चा भरना होगा। फिर परिवार के मुखिया के नाम और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर सत्यापन पूरा किया जाएगा। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी, अंग्रेजी या अन्य 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन किया जा सकता है। फिर पता संबंधी जानकारी जैसे राज्य, जिला, गांव या शहर और मकान का विवरण भरना होगा। लोकेशन के लिए मैप पर अपने घर को लाल निशान से चिह्नित करना होगा। फार्म में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर का प्रकार (पक्का या कच्चा), बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, परिवार के सदस्यों की जानकारी और टीवी, मोबाइल, इंटरनेट जैसी संपत्त्यिं का विवरण शामिल है। यदि किसी सवाल को समझने में दिक्कत हो तो यहां जानकारी ली जा सकती है। सभी जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा।

Uttar Pradesh Fast News