विनीत राय हत्याकांड में हुआ गिरफ्तार

विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी के पिता गिरफ्तार
हत्या की साजिश में नाम आने के बाद रेलवे स्टेशन से दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सजा काट चुका है आरोपी

गाजीपुर। बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के मामले में प्रकाश में आए आरोपी रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुख्य अभियुक्त शंकर पाण्डेय का पिता है और उसका आपराधिक इतिहास भी गंभीर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, 29 मई 2026 को अष्टभुजी कॉलोनी, गोड़ा शहरी निवासी विनीत राय की हत्या के मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या-0365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5) एवं 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान हत्या की साजिश में रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह और उनकी टीम ने गुरुवार को गाजीपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर से रविशंकर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविशंकर उर्फ रविशेखर पाण्डेय पश्चिम बंगाल की दमदम जेल में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में 15 वर्ष की सजा काट चुका है। वह जनवरी 2024 में जेल से रिहा हुआ था। ऐसे में विनीत राय हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी ने पूरे प्रकरण को और अधिक गंभीर बना दिया है।
विनीत राय हत्याकांड में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से साफ है कि पुलिस अब केवल वारदात के निष्पादकों ही नहीं, बल्कि हत्या की साजिश रचने वाले हर किरदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

डीएम ने अधिकारी का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों  को निर्देशित  प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का फैमिलि आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। समीक्षा के दौरान विकास खण्ड रेवतीपुर मे फैमिली आई प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी रेवतीपुर का वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया समस्त विकास खण्डो मे ऐसे लोग जिनका फैमिली आई डी नही बना है उनकी सूची पंचायत सहायको को उपलब्ध कराया जाये तथा एक अभियान चलाते हुए प्राथमिकता के आधार पर फैमिली आई डी बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि समस्त विकास खण्डो मे एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारी फैमिली आई डी प्रगति की प्रत्येक 2-2 घण्टो पर सूचना लेते रहेगे।
बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा वर्चुवल के माध्यम से समस्त समस्त खण्ड विकास अधिकारी जुड़े रहे।  

कृष्ण बिहारी राय को भाजपा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

गाजीपुर(जखनिया)। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय को भाजपा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कृष्ण बिहारी राय बचपन से ही संघ से जुड़े रहे भाजपा के अनेक पदों पर दायित्व का निर्वहन किया, गाजीपुर में पार्टी को मजबूत किया। उनकी दृष्टि हमेशा जनपद के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी रहती है और कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते है। वर्मा ने कहा यह गाजीपुर के लिए गौरवशाली पल है कि उनके जैसे कुशल संगठनकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, उनको बहुत बहुत बधाई दिया, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उनके नेतृत्व में प्रदेश सहित गाजीपुर भाजपा संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। साथ ही साथ गाजीपुर की रहने वाली भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी बधाई प्रेषित किया।गाजीपुर(जखनिया)। भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय को भाजपा उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कृष्ण बिहारी राय बचपन से ही संघ से जुड़े रहे भाजपा के अनेक पदों पर दायित्व का निर्वहन किया, गाजीपुर में पार्टी को मजबूत किया। उनकी दृष्टि हमेशा जनपद के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ताओं पर टिकी रहती है और कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते है। वर्मा ने कहा यह गाजीपुर के लिए गौरवशाली पल है कि उनके जैसे कुशल संगठनकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया, उनको बहुत बहुत बधाई दिया, शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उनके नेतृत्व में प्रदेश सहित गाजीपुर भाजपा संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। साथ ही साथ गाजीपुर की रहने वाली भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भी बधाई प्रेषित किया।

कृष्ण बिहारी राय प्रदेश उपाध्यक्ष और सरोज कुशवाहा बनी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश टीम घोषणा में गुरुवार को जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय जो वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य है को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तथा मिर्जापुर प्रभारी सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में पुष्प गुच्छ माल्यार्पण व अंग भेंटकर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिला कार्यालय छावनी लाइन के सभागार मे आज आगामी कार्यक्रमों को लेकर हो रही बैठक मे जिला पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भारी हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में 23 जून डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 6 जूलाई जयंती तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण अभियान में बूथ स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण,मन की बात, वृक्षारोपण, जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, श्रद्धांजलि आदि कार्य क्रमो पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के आदर्शों का प्रेरणास्रोत है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान अवधि में आयोजित सभी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन की विचारधारा पर काम में समर्पित है।
इसके अलावा सूचि के जारी होते ही दोनों पदाधिकारियों के शुभचिंतकों, व पार्टी कार्यकर्ताओं ने टेलिफोनिक व सोशल मीडिया के आलावा नेता द्वय का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई व शुभकामना देने वाले लोगों मे भारी उत्साह रहा।
भांवरकोल ब्लाक के सुखडेहरा गांव कृष्ण बिहारी राय पार्टी गठन के साथ 1980 मे जुड़कर मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री, उपाध्यक्ष,महामंत्री, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी योग्यता क्षमता को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है। कृष्ण बिहारी राय भरौली इंटर कालेज बलिया से सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य है जो वर्तमान समय में चंदन नगर रौजा पर धर्मपत्नी नन्दीनी राय के साथ रहते हैं।इनकी एक पुत्री तथा एक पुत्र अजय विक्रम राय है।
जबकि चंद्रशेखर नगर,कपूरपुर, रौजा देहाती गाजीपुर निवासी सरोज कुशवाहा 61 वर्ष, एम ए इतिहास आनर्स है।जो 1992 मे भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से जूडकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री, फिर जिला अध्यक्ष (महिला मोर्चा), जिला उपाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय मंत्री सहित विभिन्न सांगठनिक दायित्वों के साथ वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व मिर्जापुर जनपद की प्रभारी है। इनके पति नगीना सिंह कुशवाहा एक प्रमुख दवा व्यवसाई है।इनकी दो पुत्रियां हैं जिसमें एक छोटी बेटी ख्याति प्राप्त भारोत्तोलक है।
दोनों नवचयनित पदाधिकारीयों ने गाजीपुर मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संगठन कार्य में अपनी निष्ठा को दोहराया।
शुभकामना व स्वागत अभिनन्दन करने वालो में पारसनाथ राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, कालीचरण राजभर, अवधेश राजभर,ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश राजभर, वृजनन्दन सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, सुमित तिवारी, अविनाश सिंह, अभिनव सिंह, शनि चौरसिया, शशिकांत शर्मा आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।

नपा के अध्यक्ष-पूर्व अध्यक्ष ने दी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष को बधाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने कृष्ण बिहारी राय

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनीं सरोज कुशवाहा; सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने दी बधाई

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा पार्टी के 55 पदाधिकारियों की घोषणा किए जाने के बाद जिले में खुशी का माहौल है। घोषित सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मुख्य वक्ता सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जिले के लिए विशेष गौरव की बात यह रही कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण बिहारी राय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सरोज कुशवाहा को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कृष्ण बिहारी राय और सरोज कुशवाहा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री द्वय अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी के अलावा सभासद अशोक मौर्या, मीनू मौर्या, बंगाली वर्मा, अनीता देवी, नीलिमा गांधी, कुसुम बिंद, संदीप श्रीवास्तव, सुशील वर्मा, अजय राय दारा, रूपेश सिंह, नंदू कुशवाहा, कमलेश श्रीवास्तव, संतोष पाठक आदि सहित कार्यकर्ताओं ने भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) बने ई. हिमांशु राज पंडित

भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) बने ई. हिमांशु राज पंडित

शैक्षिक योग्यता और संगठनात्मक अनुभव के दम पर मिली अहम जिम्मेदारी

गाजीपुर । भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ई. हिमांशु राज पंडित को उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते बताया कि ई. हिमांशु राज पंडित लंबे समय से भाजपा उत्तर प्रदेश के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। उनकी कार्यशैली, तकनीकी समझ और मीडिया प्रबंधन की क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने बताया कि शैक्षिक रूप से भी हिमांशु राज पंडित का प्रोफाइल काफी सशक्त है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जो उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और तकनीकी पहलुओं को बेहतर ढंग से समझने में सक्षम बनाती है। इसके साथ ही उन्होंने जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है, जिससे उन्हें मीडिया और संचार के क्षेत्र में गहरी समझ प्राप्त हुई है। इसके अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि (लॉ) की उपाधि भी प्राप्त की है, जो उन्हें नीतिगत और कानूनी पहलुओं में भी दक्ष बनाती है।

पार्टी सूत्रों का मानना है कि सोशल मीडिया आज के समय में राजनीति का एक बेहद महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में हिमांशु राज पंडित जैसे तकनीकी और मीडिया विशेषज्ञ को यह जिम्मेदारी सौंपना भाजपा की रणनीतिक सोच को दर्शाता है। उनकी नियुक्ति से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

ई. हिमांशु राज पंडित की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा का सोशल मीडिया नेटवर्क और अधिक सशक्त और प्रभावी बनेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि आगामी समय में सोशल मीडिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है। ऐसे में हिमांशु राज पंडित की नियुक्ति भाजपा के लिए एक मजबूत कदम साबित हो सकती है, जिससे पार्टी की डिजिटल उपस्थिति और जनसंपर्क में और मजबूती आएगी।

कोचिंग संस्थानों,शिक्षण संस्थाओं,अस्पतालों और होटल के संचालकों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक,दिए निर्देश

कोचिंग संस्थानों,शिक्षण संस्थाओं,अस्पतालों और होटल के संचालकों के साथ डीएम-एसपी ने की बैठक,दिए निर्देश

गाजीपुर।लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना और उससे उत्पन्न जनहानि एवं जनक्षति को गंभीरता से लेते हुए, जनपद प्रशासन ने सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की।
बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित समस्त होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित कराना और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रेस्पॉन्स सिस्टम विकसित करना था।
लखनऊ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। भीड़भाड़ वाले कोचिंग संस्थानों और होटलों में बड़ी संख्या में छात्र/अभ्यर्थी एवं पर्यटक रहते/पढ़ते हैं। यदि भवन निर्माण, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र एवं निकास मार्ग मानक के अनुरूप नहीं हैं, तो एक छोटी चिंगारी भी बड़ा हादसा बन सकती है। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जनहानि की कीमत पर कोई भी विकास स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन का दायित्व है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति इस जनपद में न हो। हम घटना के बाद नहीं, घटना से पहले रोकथाम पर काम करेंगे। विशेष रूप से जनपद के सभी होटल/लॉज/गेस्ट हाउस संचालकों, कोचिंग संस्थान संचालकों, को आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान मालिकों ने भाग लेकर प्रशासन के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी होटल, लॉज, हॉस्टल एवं 100 से अधिक क्षमता वाले कोचिंग संस्थान को फायर डिपार्टमेंट से एन0ओ0सी/अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया। भवनों में अग्निशमन यंत्र, वॉटर हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर सिस्टम एवं फायर अलार्म लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहां की सभी संस्थानों का विद्युत भार/लोड ऑडिट विद्युत विभाग से कराया जाए। ओवरलोडिंग, जर्जर वायरिंग, लूज कनेक्शन तत्काल ठीक कराए जाएं। प्रत्येक मंजिल पर एम सी बी लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहां की प्रत्येक भवन में कम से कम दो स्वतंत्र निकास मार्ग/सीढ़ियां हों। निकास मार्ग पर कोई सामान, कुर्सी, साइकिल आदि न रखी जाए। ‘‘निकास‘‘ के साइनबोर्ड रात में भी दिखने वाले लगाए जाएं। सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं वार्डन को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। कोचिंग संस्थान हॉल की क्षमता से अधिक छात्र न बैठाएं। एक कमरे में प्रति छात्र का मानक लागू होगा। कोई भी कोचिंग सेन्टर बेसमेंट मे न चलाया जाए। संस्थानो मे सीसीटीवी कैमरे 24ग्7 चालू रहें, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान मे छात्रों को अग्नि सुरक्षा एवं आपात निकास की जानकारी दिया जाए। प्रत्येक क्लास में निकास मार्ग का नक्शा चिपकाया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जान की सुरक्षा के आगे कोई समझौता नहीं होगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति जनपद में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी हादसे में लापरवाही पाई गई तो भवन स्वामी, संचालक एवं संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी. । प्रशासन जनता से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि हम मिलकर अपने शहर को सुरक्षित बना सकें। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं  जनपद के कोचिंग संस्थान/होटल संचालक उपस्थित थे।  

राष्ट्रीय स्तर पर चमके शाह फैज़ स्कूल के खिलाड़ी, विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

राष्ट्रीय स्तर पर चमके शाह फैज़ पब्लिक स्कूल ,गाजीपुर के खिलाड़ी, तीन का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

गाजीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।

30 मई से 3 जून 2026 तक ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में शिल्पा यादव ने स्वर्ण पदक, अयान खान ने रजत पदक तथा विशाखा यादव, शिवांश विश्वकर्मा एवं मोहम्मद अदनान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अनुषा यादव एवं अर्पिता कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त 17 जून से 21 जून 2026 तक इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में आयोजित सब-जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कृति कौर ने एक रजत एवं एक कांस्य पदक तथा अंशिका राय ने दो कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं आशीष खरवार, साक्षी कुमारी एवं रिद्धि गुप्ता ने प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक तथा उप-प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कोच एवं राष्ट्रीय रेफरी देवेंद्र प्रसाद प्रजापति की विशेष सराहना की गई, जिनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।

विद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय के तीन खिलाड़ियों का चयन इटली में आयोजित होने वाली WAKO वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत एवं विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

ग्राम चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिए अधिकारियों को निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में विकास खंड बिरनों के ग्राम पंचायत पिरथीपुर (अराजी ओड़ासन) प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियओ जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण को पूरा तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करके निस्तारण किया जाय। ग्राम चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।


जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प के माध्यम से जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर 100 प्रतिशत तक गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। क्रार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया।


         जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं सुगमता के साथ उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव स्तर पर नियमित रूप से भ्रमण कर जनता की समस्याओं का समाधान करें तथा विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे-2024 की सूची को ग्रामीणवासीयों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी राजन राय द्वारा किया गया।


जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी राजन राय, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का माह जून का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया गया। इस अवसर पर  विपिन कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर, देवी प्रसाद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजीपुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से  राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Uttar Pradesh Fast News