निरीक्षण के दौरान डीएम नाराज, दिया नोटिस चस्पा करने का निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को जनता दर्शन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट, जिला सचिवालय, एन आई सी कक्ष, उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय, राईफल क्लब का स्थलीय निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव कलेक्ट्रेट नाजिर को आवश्यक निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में दूर दराज से आये फरियांदियो की समस्याओ को सुना तथा शिकायतो को लेकर सम्बन्धित अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर निस्तारण का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने जिला कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर जिलाधिकारी कोर्ट, जिला सचिवालय, चकबन्दी कोर्ट, रिकार्ड रूम, प्रोबेशन कार्यालय, आई जी आर एस पटल, एन आई सी कक्ष, राइफल क्लब, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं अन्य पटलो का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होने कलेक्ट्रेट गैलरी में दिवाल पर पान/गुटखा के पीक देख कर नाराजगी व्यक्त करते हुए दिवाल की साफ-सफाई कराते हुए जुर्माना की नोटिस चस्पा कराने का निर्देश दिया। उन्होने जिला सचिवालय के गेट के सामने जल जमाव की सफाई कराते हुए ब्लीचिंग पाउडर व परिसर में फागिंग कराने तथा जिला सचिवालय में पटल सहायको के बायोमैट्रिक उपस्थित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिला सचिवालय गेट पर मंजू लता श्रीवास्तव के दिये गये आवेदन जो  पारिवारिक पेंशन से सम्बन्धित था , जो कई माह से पेण्डिग है उसे आगामी 3 दिवस में सही कराते हुए निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सचिवालय में उपस्थित सभी पटल सहायको को निर्देशित किया कि पटल प्राप्त होने वाले शिकायतो/आवेदनो का तत्काल निस्तारण किया जाय। कोई भी फाईल पेडिंग न रहे, उसका निस्तारण निर्धारित समयान्तराल किया जाये। उन्होने रिकार्ड रूम में निरीक्षण के दौरान जानकारी ली तथा वहां कार्यरत कर्मचारियो को परिचय पत्र बनाने तथा दलालो का प्रवेश वर्जित के लिए निर्देश दिया। उन्होने चकबन्दी कोर्ट में बाहर रखी गयी फाईलो की जानकारी ली तथा सुरक्षा के दृष्टिगत इन फाईलो को आलमारी मे रखने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होने राईफल क्लब पहुचकर वहां चल रहे डेकोरेशन कार्यो की जानकारी ली तथा कक्ष में मेज, कुर्सी, ए0 सी0  तथा साउण्ड  व्यवस्था सुव्यवस्थित कराने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी वीर बहादुर यादव, डिप्टी कलंेक्टर कमलेश कुमार, चन्द्र शेखर यादव , कलेक्ट्रेट नाजिर दिनेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित थे।

स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का सीडीओ ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा का मुख्य विकास अधिकारी ने किया शुभारंभ

गाजीपुर।bराष्ट्रीय पोषण माह जो 1 सितंबर से 30 सितंबर तक बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग के द्वारा पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। जिसके साथ कई तरह की गतिविधियां के माध्यम से लोगों को पोषण से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर ब्लाक के विशेश्वरगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आए हुए बच्चों का लंबाई वजन के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री से जानकारी लिया। इस दौरान आंगनबाड़ियों के द्वारा 6 माह से ऊपर के बच्चों को ऊपरी आहार देने के संबंध में एक प्रदर्शनी भी लगाया गया था। केंद्र पर आए हुए बच्चों की लंबाई वजन भी लिया गया। खेल के माध्यम से बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का भी कार्य किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विशेश्वरगंज में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मेरे द्वारा खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देने के विधियों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही उनके परिजनों को पोषण के बारे में जागरूक किया गया है। स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा भी किया जा रहा है। जिसमें बच्चों को उनके वजन और उनके लंबाई और ऊंचाई के अनुसार पोषाहार और भोजन के बारे में साफ सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा । जो भी बच्चे इन सारे मानकों पर खरे उतरेंगे उन बच्चों को पुरस्कृत करने के लिए 2 अक्टूबर के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाला राष्ट्रीय पोषण माह जो पिछले 4 वर्षों से शासन के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से कुपोषण को दूर करने के लिए लाभार्थियों और आंगनबाड़ी से जुड़े हुए बच्चों और उनके परिजनों को जागरूक करने के साथ ही साथ उन्हें पोषण संबंधित टिप्स भी दिए जा रहे हैं। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इन बच्चों को जागरूक किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अजू कुशवाहा के द्वारा एक प्रदर्शनी लगाया गया था। जिसमें हर बच्चे का अधिकार 6 माह के बाद ऊपरी आहार के थीम पर उन्हें 6 माह के बाद क्या-क्या देना है इसका प्रदर्शन किया गया था। जिसमें अरहर, चना का दाल ,मूंग की दाल, गुड़ ,चावल ,भुना हुआ चना, चना का दाल, राजमा के साथ ही हरी सब्जियां, फल के साथ ही पुष्टाहार का भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रावती देवी, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम सहायिकाए उपस्थित रही।

धनुष मुकुट पूजन के साथ हुआ लीला का शुभारम्भ

गाजीपुर। अतिप्राचीन श्रीराम लीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में 21 सितम्बर बुधवार शाम 7 बजे हरिशंकरी स्थित श्रीराम सिंहासन पर धनुष मुकुट पूजन नारद मोह तथा रामजन्म लीला का प्रसंग मंचन किया गया। लीला का शुभारम्भ बतौर मुख्यातिथि एस0पी0 सिटी गोपीनाथ सोनी, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी गौरव कुमार सिंह समेत शहर कोतवाल तेज बहादुर सिंह, कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नरायन, उप मंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक बीरेश राम वर्मा (ब्रहमचारी जी), उप प्रबंधक मयंक कुमार तिवारी, वरूण कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा ने धनुष मुकुट का पूजन करके लीला का शुभारम्भ किया। धनुष मुकुट पूजन के बाद श्रीराम चबुतरा स्थित मंच पर वन्देवाणी विनायकौ आदर्श रामलीला मण्डल के कलाकारों द्वारा नारद मोह तथा श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया। इस अवसर पर आय-व्यय निरीक्षक अनुज अग्रवाल, ओमनरायन सैनी, अशोक कुमार अग्रवाल, योगेश कुमार वर्मा, बाके तिवारी, डा0 गोपाल पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, अजय पाठक सहित कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

तमंचा के साथ बदमाश गिरफ्तार

गाज़ीपुर।मंगलवार की रात करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास से पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे बिशुनपुरा गांव के पास एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया। आशंका पर जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया।
उसके पास मौजूद झोले की तलाशी ली तो उसमें से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रूदल बिंद निवासी कुबरी गांव बताया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी काफी शातिर है। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

डीएम ने अधिकारियों को दिया ऐसा निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार की देर सायं जिला पंचायत सभागार में समस्त विकास खण्ड अधिकारियों संग बैठक कर शासन की लाभपरक योजनाओं एवं क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होने सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, अमृत सरोवर, गो-आश्रय स्थल  निर्माण, विधवा, दिव्यांग, वृद्धा पेशन, आधार सीडिंग एवं आपरेशन कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए अधूरे निमार्ण कार्याे को एक सप्ताह मे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खण्ड पर ही रात्रि निवास हेतु निर्देश दिया। उन्होने कहा कि यदि कोई अधिकारी अन्यत्र निवास करता है तो एक सप्ताह में अपनी व्यवस्था कर अपने विकास खण्ड मुख्यालय मे ही निवास करने की व्यवस्था कर ले। उन्होने समस्त अधिकारियो को शासन की लाभपरक योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुचाने का निर्देश दिया। कहा कि शिकायतो का निस्तारण करते समय इस बात का ध्यान रखा जाय कि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो। अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ता से भी फीड बैक भी लिया जाये। इसमे किसी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेशक/डी0डी0ओ0, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुरू होगा स्वास्थ्य बालक-बालिका प्रतियोगिता

22 सितंबर से शुरू होगा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर

गाजीपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के द्वारा 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। उसी के क्रम में राज्य पोषण मिशन के निदेशक के द्वारा 22 सितंबर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया है। जिसको लेकर विभाग के द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। गुरुवार से जनपद में चलने वाले 4127 आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन का कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि निदेशक राज्य पोषण मिशन के द्वारा 22 सितंबर से 30 सितंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में निर्देश दिया गया है। जिसमें कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। उन्ही गतिविधियों में से स्वस्थ बालक बालिका का चयन कर उन्हें 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर उनके माता-पिता को पुरस्कृत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य सुपोषित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करना है। इसकी सफलता में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम प्रधान व पोषण पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस गतिविधि के आयोजन में कई तरह के गतिविधियों का आयोजन करना है। जिसमें 5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, पोषण की महत्ता पर जागरूकता बढ़ाना तथा एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण बनाना । आगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा इस संबंध में बच्चों के परिजनों को जागरूक करना तथा प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित करना।

ग्राम प्रधान के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के महत्व पर जानकारी देना, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई के बारे में विशेष जानकारी देना है। साथ ही उन्होंने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रोथ मॉनिटरिंग के साथ ही लंबाई एवं ऊंचाई की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर किया जाना। सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के टीकाकरण व अन्य पूरक पोषाहार प्राप्त करने संबंधित अभिलेख रखा जाना । इसके अलावा स्वास्थ्य बालक बालिका प्रतिस्पर्धा के आयोजन में सामाजिक संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाएं ,यूथ क्लब ,लायंस क्लब, रोटरी क्लब ,आशा आदि का सहयोग भी लिया जाना है।

U-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन

ग़ाज़ीपुर।माध्यमिक विद्यालय वाराणसी मंडल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर विजेता हुई। स्कूल खेल द्वारा आयोजित होने वाली मंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में गाजीपुर जिले की टीम ने फाइनल मैच में चंदौली को 18 रनों से हराकर फाइनल मैच जीता लिया है।
गाजीपुर की तरफ से ओपनर हर्ष यादव ने 39, यश यादव 65 , अभिनव 23 रन बनाए।
गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी में अमन -3, राहुल , प्रखर, हर्ष ने 2-2 व यश ने 1 विकेट लिया।
टीम कोच संजीव कुमार यादव व टीम मैनेजर तरुण कुमार सिंह एवं पूरी टीम का गाजीपुर जिले में माध्यमिक शिक्षा खेल सचिव विजय शंकर राय ने जोरदार स्वागत किया और खिलाड़ियों को और उत्साह और जोश के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

जा रहा था स्वास्थ्य केंद्र,लेकिन रास्ते में ही….

ग़ाज़ीपुर।उत्तर प्रदेश सरकार की 108 एंबुलेंस सेवा लगातार लोगों में जन प्रियता हासिल करती जा रही है। जिसका ताजा मामला देखने को मिला है सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव में 20 सितम्बर को जहां पर गर्भवती के प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था। लेकिन दर्द बढ़ जाने के कारण रास्ते में ही एंबुलेंस के अंदर प्रसव कराना पड़ा।

108 एंबुलेंस के प्रभारी मो0 फरीद ने बताया कि सैदपुर ब्लॉक के परसनी गांव से प्रभात कुमार का फोन आया कि उनकी पत्नी की प्रसव पीड़ा बढ़ गई है। जिसके लिए एंबुलेंस की जरूरत है जिसके बताए गए लोकेशन पर पायलट विशाल यादव और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सुनील कुमार यादव बताए गए लोकेशन पर एंबुलेंस को लेकर पहुंचे। जहां पर गर्भवती और उनके परिजनों को एंबुलेंस में बैठाकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले। लेकिन जैसे ही गांव के बाहर पहुंचे गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिसके बाद पायलट विशाल यादव के द्वारा गाड़ी को सड़क के किनारे रोक दिया गया। ईएमटी सुनील कुमार यादव और घर की महिलाओं के साथ गर्भवती का एंबुलेंस के अंदर ही कराया गया। उसके पश्चात जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की जांच की और जांच उपरांत दोनों को सुरक्षित बताया।

नवागत डीएम ने दिया अधिकारियों को निर्देश, कहा…….

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने शासन के निर्देशानुसार समस्त कार्यालयाघ्यक्ष को कहा कि अपने-अपने कार्यालयो पर सुबह 10 से दोपहर  12 बजे तक उपस्थित रह कर जनपद के दूर दराज से आये हुए फरियादियों की समस्याओ/शिकायतो को सुनकर उनका गुणदोष के आधार पर निस्तारण करे। कहा कि कोई भी अधिकारी निर्धारित समयान्तराल में क्षेत्र भ्रमण नही करेगे, जिससे आने वाले फरियादियों को किसी भी  समस्या का सामना न करना पड़े। अति आवश्यक कार्य होने पर ही अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारी को जनता दर्शन के कार्य मे बैठाकर ही क्षेत्र के कार्याे का निरीक्षण/भ्रमण करेगे। यह निर्देश जिलास्तर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/कार्यालयाघ्यक्षो को भी पूर्व में दिये गये है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कलेक्ट्रेट कक्ष में जनपद के दूर दराज से आये फरियादियो की समस्याओ को  सुना तथा स्वयं दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता कर शिकायतो के निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी को आज कुल 22 शिकायतकर्ताओ/फरियादियो ने अपने-अपने शिकायतो को लिखित रूप से दिया। उन्होने कहा कि कोई भी फरियादी न्याय से वंचित न रहे यही शासन की मंशा है। इसलिए अधिकारी अपने-अपने कार्यालयो पर आये फरियादियो की समस्याओ को सुनने के बाद ही क्षेत्र भ्रमण पर निकले जिससे आने वाले फरियादियों को मायूस होकर लौटना न पड़े।

किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देंगे फिल्म

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को महासभा के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान करने एवं उपहास उड़ानें वाली फिल्म थैंक गॉड के डायरेक्टर इन्द्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार एवं अभिनेता अजय देवगन, सिध्दार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।
महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाना मानो वालीवुड का शगल बन गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त का अपमान कायस्थ समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो कायस्थ महासभा लोकतांत्रिक तरीके व शान्ति पूर्ण ढंग से आंदोलन कर रही है। यदि इस फिल्म से बिना आपत्तिजनक दृश्य हटाये और बिना डायलॉग में संशोधन किए फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की जायेगी तो आंदोलन उग्र भी हो सकता है। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस मसले को लेकर पूरे देश का कायस्थ समाज आंदोलित है। उन्होंने कहा यह कोई छोटा मामला नहीं है। फिल्म थैंक गॉड के इस आपत्तिजनक दृश्य से कायस्थ ही नहीं बल्कि पूरा हिंदू समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज बहुत ही शान्ति एवं न्याय प्रिय कौम है लेकिन इस फिल्म के निर्माता निर्देशक और अभिनेताओं की नापाक हरकत से पूरे देश का कायस्थ समाज गुस्से में है और सड़कों पर उतर पड़ा है। समय रहते यदि इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार, प्रोड्यूसर भूषण कुमार और अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है तो कायस्थ महासभा लगातार आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होगी और इस फिल्म को किसी भी कीमत पर रीलिज नहीं होने देगी। हम इस फिल्म ही नहीं बल्कि पूरे वालीवुड का बहिष्कार भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र गौड़, परमानन्द श्रीवास्तव,शशि प्रकाश श्रीवास्तव अजय कुमार श्रीवास्तव,ओम प्रकाश श्रीवास्तव एड., मोहनलाल श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव,आन्नद श्रीवास्तव, श्रीवास्तव ,शैल श्रीवास्तव, संदीप वर्मा एड., शिवशंकर सिन्हा, अमर सिंह राठौर, अनूप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव एड., सुनील दत्त श्रीवास्तव एड., विजय प्रकाश श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Uttar Pradesh Fast News